एमपी में ऑपरेशन लोटस : कांग्रेस के कई 'दगे कारतूस' भाजपा की झोली में


मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को तोड़ने के लिए चलाए जा रहे भाजपा के ऑपरेशन लोटस के तहत पूर्व सांसद और पूर्व विधायक समेत 13 से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। इनमें पूर्व सांसद सुरेश पचौरी सहित कई बड़े नाम हैं। 

हालांकि मौजूदा दौर की सियासत में इनमें से ज्‍यादातर नेताओं की कोई खास जमीनी पकड़ नहीं दिखाई देती और इन सभी को 'दगे कारतूस' जैसा माना जा रहा है, जिन्‍हें अपने खेमे में लाकर भाजपा कांग्रेस पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाहती है। 


भोपाल से पूर्व सांसद सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे कई नेताओं ने शनिवार को भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


दिलचस्‍प बात यह है कि कांग्रेस जहां इन लोगो के दल-बदल से बेफिक्र है, वहीं भाजपा कह रही है कि कांग्रेस के 'दिग्गज' नेताओं के जाने से लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। 


बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और राजूखेड़ी के अलावा कांग्रेस नेता संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी शनिवार को सुबह भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए थे।


संजय और विशाल ने पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेताओं ने भाजपा नेताओं को हराकर जीत हासिल की थी। कांग्रेस नेता संजय शुक्ला और विशाल पटेल धनवान नेताओं में शामिल हैं। दोनों के पुश्तैनी व्यापार और जमीन जायदाद हैं। संजय शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला के बेटे हैं और उनका ट्रैवल्स, ट्रांसपोर्ट का मुख्य कारोबार है। 


भाजपा में शामिल हुए नेताओं के नाम इस प्रकार हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह कालूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, पिपरिया से पूर्व विधायक अर्जुन पलिया, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, भोपाल शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, डॉ आलोक चंसोरिया, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, जयसपाल सिंह अरोरा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ