'रेप करेगा तू मेरा…' चिल्‍ला-चिल्‍ला कर सरकारी दफ्तर में महिला ने बाबू पर की थप्‍पड़ों की बौछार, वीडियो वायरल !


छत्तीसगढ़ के सुकमा के एक सरकारी महकमें से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां जनपद पंचायत के एक बाबू पर उसी की कार्यालय में काम करने वाली एक महिला  ने शारीरिक मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसकी जबर्दस्‍त पिटाई कर दी. 


महिला द्वारा बाबू एसएम शर्माकी पिटाई करते समय उसका वीडियो भी बना कर उसे सोशल मीडिया पर डाला गया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इससे लग रहा है कि महिला ने यह हंगामा पूर्व नियोजित रूप से किया है.


इस आरोप के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों की जांच समिति बनाई है. कलेक्टर ने आरोपित बाबू को जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया है. यह समिति एक हफ्ते के मामले की जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी. 


पीटने वाली महिला का नाम मोनिका सरकार है. इस पिटाई के दौरान महिला का एक परिचित भी साथ में है. वह भी बाबू को पीट रहा है. जानकारी के मुताबिक मोनिका ने इस मामले में कलेक्टर को भी पत्र लिखा है. 


पत्र में उसने लिखा है, ‘मेरा नाम मोनिका सरकार है. मैं सुकमा में स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण जनपद पंचायत में दस साल से कार्यरत हूं. 12 फरवरी को जनपद पंचायत में पदस्थ एसएम शर्मा ने मुझे बुलाकर समय-सीमा की जानकारी मांगी. मैं जानकारी लेकर सुबह सवा दस बजे उनके चैंबर में गई.’


जानकारी देने के बाद शर्मा ने मेरे शरीर को छूना शुरू कर दिया. मैं उसे डांटकर बाहर आ गई. उसके बाद वह मेरे पीछे आया. उसने मुझसे माफी मांगी और ये बात किसी ने नहीं कहने की बात कही. वह ऑफिस की अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करता है.’ 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ