बीजेपी के मुंहजोर प्रवक्‍ता गौरव भाटिया को कोर्ट परिसर में वकीलों ने कूटा


न्‍यूज चैनलों की डिबेट में अपनी अभद्र भाषा और अंदाज के लिए अकसर जलालत झेलने और गाली खाने वाले भाजपा के प्रवक्‍ता गौरव भाटिया को ग्रेटर नोएडा स्थित सूजरपुर जिला न्यायालय में बुधवार को वकीलों ने कूट दिया. 


कई चैनलों और पोर्टलों में वकीलों से गौरव भाटिया की कहासुनी होने की खबरें आई हैं, पर प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक भाटिया की घटिया भाषा शैली और बहस के टुच्‍चे अंदाज से 

खार खाए वकीलों ने मौका मिलने पर कोर्ट परिसर में उसकी धुनाई भी की है.


जानकारी के मुताबिक गौरव भाटिया सूरजपुर कोर्ट में कुछ काम के सिलसिले में पहुंचा था और इस दौरान यहां वकीलों की हड़ताल चल रही थी. कहा जा रहा है कि इस दौरान किसी बात को लेकर कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और गौरव भाटिया के बीच नोकझोंक हो गई.


इस संबंध में नोएडा पुलिस का बयान भी सामने आया है. नोएडा पुलिस ने कहा, 'बुधवार को अधिवक्ता गौरव भाटिया माननीय न्यायालय जनपद गौतमबुद्ध नगर में कार्य के लिए आया था, स्थानीय बार के अध्यक्ष एवं अन्य अधिवक्ताओं द्वारा स्थानीय बार की हड़ताल होने के कारण न्यायालय संबंधित कार्य नहीं होने की जानकारी दी गई. 


इसे लेकर भाटिया वकीलों से बहस करने लगा. जो तीखी नोकझोंक में बदल गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान वकीलों ने भाटिया की अच्‍छी तरह फजीहत कर दी. मौके का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने भाटिया पर अपना हाथ भी साफ किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ