शिक्षक भर्ती का पर्चा लीक एडमिट कार्ड में ही लिखे थे प्रश्‍नों के उत्‍तर ! सोशल मीडिया पर शेयर की तस्‍वीर !



BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि BPSC के एडमिट कार्ड में ही आंसर लिखा है। उन्होंने एक्स पर इसका एक फोटो भी शेयर किया है। 


इस मामले में तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री नकल माफिया को बचाने की कोशिश में लगे हैं। पुलिस को फोन किया जा रहा है।


बिहार में पेपर सॉल्वर गैंग के अब तक के सबसे बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।  आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा किया है. जांच रिपोर्ट में पाया गया कि परीक्षा से एक दिन पहले पेपर आउट हो गया। 


जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण की परीक्षा का पेपर एक दिन पहले ही आउट हो चुका था। इसकी जांच कर रही आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) ने इसका खुलासा किया है। EOU ने बड़ा खुलासा करते हुए करीब 300 परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया है, जबकि सॉल्वर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 


पेपर लीक कराने के आरोपी पांचों आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जांच के दौरान पता चला कि सॉल्वर गैंग पेपर लीक करके 270 से ज्यादा अभ्यर्थियों को पास कराने की फिराक में थे। 


इन सैकड़ों परीक्षार्थियों को पेलावल थाना क्षेत्र के कोहिनूर होटल में ठहराया हुआ था और प्रोजेक्टर लगाकर प्रश्न पत्र के उत्तर रटवाये जा रहे थे। पेपर लीक की खबर के बाद अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करके री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं।


मौके से जब्त किए गए प्रश्न पत्र का मिलान जब बीपीएससी कार्यालय से प्राप्त शिक्षक भर्ती के पेपर से किया गया तो वो हूबहू एक जैसे मिले। यानी एग्जाम से एक दिन पहले ही पेपर लीक हो चुका था। 


पेपर लीक मामले में तहकीकात करते हुए झारखंड के हजारीबाद से करीब 270 परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर बिहार लाया गया। शनिवार को EOU की टीम ने पटना, हाजीपुर समेत कई जिलों में छापेमारी की। पुलिस त सिविल कोर्ट में बीपीएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ने पेशी के लिए शनिवार देर रात लेकर आई।


बिहार पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर 13 से 15 मार्च के बीच के पूरे घटना क्रम की जानकारी दी है। इसके बाद से ही अभ्यर्थी बीपीएससी शिक्षक भर्ती 3.O रद्द करने की मांग कर रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ