बेटी की मौत से बौखलाए मायके वालों ने फूंक दिया ससुराल वालों का घर, सास-ससुर जिंदा जले !


उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से एक वीभत्‍स घटना की खबर आई है। यहां विवाहिता बेटी की संदेहजनक हालत में मौत से आक्रोशित उसके मायके वालों ने बेटी के ससुराल के मकान में आग लगा दी, जिससे घर में मौजूद मृतका के सास-ससुर जिंदा जल गए। 


प्रयागराज के मुट्ठीगंज क्षेत्र में हत्या और और आत्महत्या के आरोप को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि लड़की के मायके वालों ने मकान में आग लगा दी गई। आग से घिरे मकान में से पांच लोगों को तो बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक महिला सहित दो लोगों की जलकर मौत हो गई। 


पुलिस ने को बताया कि मुट्ठीगंज थाने पर सोमवार रात 11 बजे सूचना मिली कि अंशिका केसरवानी (27) नामक एक महिला ने अपने सुसराल में आत्महत्या कर ली है। पुलिस वहां पहुंची तो मौके पर ससुराल और मायका पक्ष के मौजूद लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान मायके पक्ष के लोगों द्वारा ससुराल पक्ष के मकान में आग लगा दी गई।


पुलिस मकान के अन्दर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया जबकि दो लोगों की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रगेड की कई गाडियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे मकान की तलाशी के दौरान दो लोगों के जले हुए शव बरामद हुए। 


दोनो शवों की शिनाख्त लड़की का ससुर राजेन्द्र केशरवानी और सास शोभा देवी के रूप में की गई। दोनो शव को पोस्टमाटर्म के लिए स्वरूप रानी नेहरू (आरएन) अस्पताल भिजवा दिया गया । दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस दोनों ही पक्षों के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक  धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा निवासी आंशिका की शादी एक वर्ष पहले मुट्ठीगंज निवासी अंशु के साथ हुई थी। आंशिका के मायके वालो का आरोप है कि मंगलवार की रात अंशिका की लाश ससुराल में रस्सी से लटकी मिली। 


उनका आरोप है कि अंशिका को मार कर लटका दिया गया या उसने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शादी के बाद से अंशिका को प्रताड़ति किया रहा था। अंशिका की मौत की खबर पाकर मायके के लोग रात में उसके ससुराल पहुंच गए, उसके बाद झगडा और मकान में आग लगने की घटना हुई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ