पत्‍नी की इस बात पर भड़का पति, चौराहे पर ही बाल पकड़ कर दी धुनाई, थाने पहुंचा मामला


पति-पत्‍नी के बीच झगड़ा या तकरार तो हर घर में होती है, पर लोग अकसर उसे घर के भीतर ही सीमित रखते हैं। वहीं,अगर बीच सड़क ही पति-पत्‍नी में हाथापाई होने लगे, तो सारी दुनिया तमाशा देखने लगती है। कुछ ऐसी ही घटना उत्‍तराखंड में देखने को मिली है, वह भी एक शादी समारोह के बीच।


जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के रामनगर में गिरजा देवी मंदिर के पास रहने वाली काजल (पुत्री निरंजन सिंह) की शील की उसके पति और परिजनों ने चौराहे पर ही जमकर पिटाई कर दी। इस शर्मनाक घटना के बाद काजल इसकी शिकायत लेकर पहले चौकी और फिर प्रेमनगर थाने पहुंची। 


उन्होंने बताया कि उसका विवाह बरेली के माधोबाड़ी निवासी तरुण सिंह के साथ नवंबर 2023 में हुआ था। पति आए दिन नशे में उनकी पिटाई करता है। बुधवार को तरुण के ममेरे भाई यश की शादी थी। 


बरात चढ़त के वक्त काजल ने अपने पति तरुण की जेब से सिगरेट, लाइटर और गुटखा निकालकर फेंक दिया। मुंह में डाला हुआ गुटखा थूकने को कहा। इसी बात से बौखलाए पति ने काजल को बाल पकड़कर बीच सड़क पर उन्हें पीट दिया। 


आरोप है कि पति के साथ देवर व सास ने भी उनकी पिटाई की। पीड़िता पुलिस चौकी पहुंची तो वहां भी ये लोग चले आए और मारपीट करते हुए अभद्रता की गई। पड़ोस के नितिन वर्मा पीड़िता को बचाकर थाने ले आए, वहां सीओ प्रथम ने पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया।


पुलिस का कहना है कि पीडि़त महिला की शिकायत के आधार पर इस मामले में अब आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ