फर्जी कॉल और मैसेज से ठगी पर लगेगी लगाम, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

आज के डिजिटल युग में फर्जी कॉल और मैसेज से बढ़ती ठगी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाते हुए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। चक्षु (Chakshu ) नाम का यह नया पोर्टल केंद्र सरकार के संचार साथी पोर्टल के तहत काम करेगा। इस पोर्टल से फर्जी कॉल और मैसेज करके लोगों के ठगने वालों पर कार्रवाई की जा सकेगी। 

बता दें कि Chakshu का हिंदी मतलब आंख (Eye) होता है। अपने नाम के अनुरूप ही सरकार का यह पोर्टल साइबर और ऑनलाइन ठगों पर नज़र रखेन का काम करेगा। इस पोर्टल को संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया है। 


इसके साथ ही डिपॉर्टमेंट ऑफ टेलिकॉम्यूनिकेशन यानी DoT का डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से साइबर क्राइम और टेली कॉलिंग व मैसेजिंग से होने वाले बैंकिंग फ्रॉड को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।


Chakshu पोर्टल एक सिटिजन सेंट्रिक सुविधा है, जो कि पहले से संचार साथी पोर्ट पर उपलब्ध है। इस सुविधा में यूजर्स को फ्रॉड कॉल, मैसेज और वॉट्सऐप चैट की शिकायत करने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही बैंक अकाउंट अपडेट, केवाईसी अपडेट, पेटीएम वॉलेट, नया सिम, गैस कनेक्शन, इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन, समेत सभी तरह के फ्रॉड की रिपोर्ट किया जा सकेगा। 


इसके अलावा लोग साइबर और वित्तीय फ्रॉड की शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और केंद्रीय वेबसाइट https://www.cybercrime.gov.in पर की जा सकेगी।


संचार साथी पोर्टल को मई 2023 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च से अब तक यूजर्स की शिकायत के बाद करीब 10 मिलियन मोबाइल नंबर को डिस्कनेक्ट किया जा चुका है। इस सुविधा में यूजर्स खो जाने वाले या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 


साथ ही उस मोबाइल नंबर को ब्लॉक और अनब्लॉक कर सकते हैं। अब तक करीब 1.4 मिलियन मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख हैंडसेट को ट्रैक करके राज्य सरकार को जानकारी दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ