पत्‍नी ने खोली कथा वाचक के कुकर्मों की पोल, दोस्‍तो को बेडरूम में लाकर…


दुनिया भर में मोहब्‍बत की निशानी के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा से एक अजीबोगरीब और शर्मनाक मामला सामने आया है। हैरान करने वाली यह घटना एक कथा वाचक से जुड़ा है, जिसकी पत्‍नी ने उसपर ऐसा सनसनीखेज आरोप लगाया, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 


कथा वाचक की पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ खुद संबंध न बनाकर अपने दोस्तों को बेडरूम में लाता है। पति के दोस्त महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हैं और पति उन दोस्तों से संबंध बनाने को दबाव बनाता है।  


आरोपी कथा वाचक आचार्य वृंदावन के रहने वाला है। पत्नी ने बताया कि 22 अप्रैल 2022 में उसकी शादी कथा वाचक के साथ हुई थी। वह बहुत खुश थी। पति वृंदावन में कथा वाचक थे, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद वह दहेज के लिए मारपीट करने लगे।


महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति शादी के बाद शारीरिक संबंध नहीं बनाते थे। हमेशा दूर रहते थे। एक दिन रात को वह बेडरूम में थी। पति अपने दोस्तों के साथ छत थे। कुछ देर बाद पति सीधे दोस्तों के साथ बेडरूम में आ गया और मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगे। 


दोस्तों के साथ मिलकर मेरे साथ गंदी हरकतें करने लगे। पत्नी ने कथा वाचक पति पर जान से मारने का भी आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि कथा वाचक पति ने कई बार उसे जान से मारने की कोशिश की। कई बार पति ने गला दबाया है। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ