काले जादू से अमीर बनाने के नाम पर महिलाओं के साथ गंदा काम करने वाला कथित बाबा गिरफ्तार, इस तरह चला रहा था सेक्‍स रैकेट !


महाराष्ट्र के ठाणे में सेक्स रैकेट चलाने वाले एक कथित बाबा का भंडाफोड़ हुआ है। लोगों को अमीर बनाने का झांसा देकर अनुष्ठान करने की आड़ में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी स्वयंभू बाबा समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


ठाणे अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि रैकेट की जांच राबोडी से 15 वर्षीय लड़की के लापता होने और अपहरण का मामला दर्ज किए जाने के बाद शुरू हुई। जांच में 25 फरवरी को असलम खान और सलीम शेख नाम के दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। 


सख्‍ती से पूछताछ करने पर इन दोनों ने पुलिस को मुख्य आरोपी साहेबलाल वजीर शेख उर्फ यूसुफ बाबा के बारे में बताया, जिसे कुछ समय बाद पकड़ लिया गया। काले जादू से अमीर बनाने का झांसा देकर महिलाओं को अपने शिकंजे में लेता था।  


वह कई बार जादुई अनुष्ठानों के नाम पर महिलाओं से उनके कपड़े भी उतरवा लेता था।” आरोपियों के मोबाइल फोन से अन्य सबूत और इस तरह के कई अनुष्ठानों के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं।


ठाणे अपराध शाखा-1 के निरीक्षक कृष्णा कोकनी ने कहा इस गिरोह ने, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, कम से कम 17 लोगों को जाल में फंसाया। सात गिरफ्तारियां ठाणे, पालघर के वसई और पड़ोसी मुंबई से की गईं। 


उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता के तहत अपहरण, बलात्कार, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में राबोडी थाने में मामला दर्ज किया गया है और इस रैकेट की जांच जारी है। 


आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय व अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम 2013 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ