पुष्कर में विदेशी महिला के साथ गंदी हरकत, बीच सड़क पर चीखते हुए दौड़ी, जानिए पूरा मामला


राजस्थान के पुष्कर तीर्थ में एक विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी किए जाने की खबर है। दो बदमाश युवती का पर्स चुराकर ले गए। विदेशी युवती ने दोनों बदमाशों के पीछे दौड़ कर उन्‍हें पकड़ने की भी कोशिश की, पर बदमाश भागने में कामयाब रहे। 


बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई गई। पुलिस मामले की जांच र रही है। पुष्कर में होने वाले होली उत्सव में बड़ी संख्‍या में विदेशी पर्यटक आते हैं। इसके साथ ही यहां पर इजराइल पर्यटकों का धार्मिक स्थल भी अलग से बना हुआ है, जहां बड़ी तादाद में इजराइयली पर्यटक आते हैं। इसी धार्मिक स्थल पर आई इजरायली युवती थालिया के साथ यह घटना हुई।


इजरायल से आई थालिया जब धार्मिक स्थल से गुजर रही थी तो उसके साथ छीनाछपटी यह घटना हुई। बदमाशों ने जो पर्स छीना उसमें यूरो, डॉलर, दो हजार रुपए कैश, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और अन्‍य कई महत्‍वपूर्ण कागजात थे। 


धार्मिक स्थल के प्रबंधकों को इसकी सूचना दी गई और पर्यटक थाने में केस दर्ज कराया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।


बता दें कि पुष्कर में इजरायली पर्यटकों का जो धार्मिक स्थल है, उसे बेदखबाद के नाम से जाना जाता है। हर साल यहां पर बड़ी संख्या में इजरायली आते हैं। इस धार्मिक स्थल का इजराइल के लोगों में खासा महत्व है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ