आपका खाता अगर देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में है, तो कल तक बैंक अकाउंट की KYC जरूर करा लें। बैंक की तरफ से कल इसकी डेडलाइन है।
RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक आपको अपने बैंक अकाउंट KYC यानी Know Your Customer प्रोसेस को पूरा कराना अनिवार्य है। ये डेडलाइन उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें 31 दिसंबर 2023 तक KYC अपडेशन करना था। अगर आपने अभी तक बैंक KYC पूरी नहीं की है तो पहले इस काम को कर लें।
बैंक ने ग्राहकों के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर SMS भेजकर भी KYC कराने के लिए कहा है। अगर बैंक आपने अबतक ये काम नहीं किया है तो आप अपने बैंक अकाउंट को कल के बाद इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
KYC कराने का काम आपको बैंक ब्रांच जाकर निपटाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि बैंक इस डेडलाइन को आगे बढ़ा दे।
पिछले कई महीनों से कई बैंक ग्राहकों को KYC कराने के लिए अलर्ट कर रहा है। KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा और फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे कई काम आसानी से कर पाएंगे।
आपके पंजाब PNB अकाउंट की KYC हुई है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए आपको बैंक के कस्टमर केयर पर फोन करना होगा।ग्राहक कस्टमर केयर नंबर 18001802222 या 18001032222 पर फोन करके अधिक जानकारी ले सकते हैं। ये दोनों ही टोल फ्री नंबर हैं।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.