ब्रिटेन के प्रिंस विलियम्‍स की पत्‍नी केट मिडलटन 'लापता' इंग्‍लैंड में मचा हड़कंप !


ब्रिटिश शाही परिवार की बहू और प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन को लेकर ब्रिटेन में हड़कंप मच गया है.  कोई कह रहा है कि केट लापता हो गई हैं, तो कोई कह रहा है कि ब्रिटेन की शाही फैमिली लोगों से सच छुपा रही है. 


ये सब तब शुरू हुआ, जब एक फोटो सामने आई. जनवरी में उनकी पेट की सर्जरी हुई थी. फिर 10 मार्च को उनकी पहली फोटो सामने आई. जिसे लेकर संदेह जताया गया कि तस्वीर एडिटिड है. तभी रॉयटर्स के पिक्चर एडिटर्स ने भी इसे एडिटिड फोटो बताया. तभी से, केट मिडलटन को सबकी निगाहें ढूंढ रही हैं. सबका एक ही सवाल है कि आखिर केट मिडलटन कहां हैं. 


शाही परिवार के केन्सिंग्टन पैलेस ने  17 जनवरी को बताया था कि केट मिडलटन अस्पताल में भर्ती हुई हैं.  उनकी प्लान एब्डॉमिनल सर्जरी होनी है. सर्जरी के बाद बयान में कहा गया, 'सर्जरी सफल हुई है. करीब 10-14 दिन उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रहना पड़ेगा. पूरी तरह ठीक होने के बाद ही वह घर लौटेंगी.'


वैसे तो केट मिडलटन आखिरी बार सार्वजनिक रूप से 2023 में क्रिसमस के मौके पर नजर आई थीं. उन्हें सैंड्रिंघम के चर्च में पति प्रिंस विलियम के साथ देखा गया था. उनके बच्चे  जॉर्ज, चार्लेट और लुइस भी साथ दिखे थे. हालांकि कुछ अमेरिकी चैनल ने उनकी तस्वीर 4 मार्च को भी शेयर की थी. जहां वह काला चश्मा लगाए गाड़ी में दिखी थीं.


केट का पूरा नाम  कैथरीन प्रिंसेज ऑफ वेल्स है. जो कि ब्रिटिश रॉयल परिवार का हिस्सा हैं. 9 जनवरी 1982 में इंग्लैंड में अपर-मिडिल-क्लास फैमिली में हुआ. केट के पिता मशहूर बिजनेसमैन मिशेल मिडलटन हैं तो मां कार्लो ब्रिटिश एयरवेज में फ्लाइट अटेंटडेंट रही हैं. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ