शादी तय होने से भड़की युवती पहुंची प्रेमी के गांव पहुंच के कर दिया ऐसा कांड !


प्रेम-प्रसंग के चलते एक लड़की ने ऐसा बखेड़ा खड़ा कर दिया, जिससे उसके घर वाले और संबंधी दोनों की ही फजीहत हो गई। शादी तय होने के बाद युवती प्रेमी के गांव के पास पहुंच गई और जहर खा लिया। 


इसकी जानकारी मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर प्रेमी ने मैाके पर पहुंच कर तुरंत उसे इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलने के बाद वहां पहुंचे युवती के घरवालों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की। प्रेमी युवती के भाई का साला है। 


इस बवाल की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। यहां मामले को सुलह-समझौते से निपटाने की कोशि की गई, तो प्रेमी-प्रेमिका दोनों ने पुलिस से एक साथ रहने की बात कही, उनके परिवार वाले इस पर राजी नहीं हुए। 


जानकारी के मुताबिक युवती के घर वालों ने उसकी शादी तय कर रखी है और छह मार्च को उसकी सगाई होनी है, लेकिन कन्नौज थाना सौरिख के एक गांव निवासी युवती का बिधूना के एक गांव निवासी रिश्तेदार के बेटे से तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते वह शादी के लिए राजी नहीं थी। घरवालों ने युवती को समझाया पर, वह नहीं मानी। इसके बाद युवती की शादी तय कर दी गई।


इसी बात से नाराज होकर वह शनिवार दोपहर युवक के गांव के बाहर पहुंची और सड़क पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। राहगीरों ने युवती के पास मिले मोबाइल फोन से प्रेमी को फोन किया। प्रेमी ने मौके पर पहुंचकर युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


इस मामले में पुलिस का कहना है कि लड़का और लड़की दोनों ही बालिग हैं। इसे देखते हुए फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच कर कानून के मुताबिक ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ