दिल्‍ली मेट्रो में दो लड़कियों ने 'अंग लगा दे' गाने पर किया ऐसा फूहड़ डांस, वीडियो देख गालियां दे रहे लोग


सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इनमें लड़कियों का सबसे कारगर हथियार है अश्‍लील डांस करना। खुद को बोल्‍ड और बिंदास दिखाने के चक्‍कर में वह सार्वजनिक स्‍थानों पर फूहड़ता फैलाने से भी नहीं चूकतीं। दिल्‍ली मेट्रो में दो लड़कियों के बेहूदे डांस का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मेट्रो में होली से ठीक पहले होली के रंग में अश्‍लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं, तो कई लोग लड़कियों को इनकी अश्‍लील हरकत के चलते गालियां देने से भी नहीं चूक रहे। 


वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो की फर्श पर बैठकर बहुत ही हॉट डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि लड़कियां किसी पब्लिक प्‍लेस पर सरेआम इस तरह का अश्‍लील डांस कैसे कर सकती हैं। 


वीडियो में दो लड़कियां सफेद ड्रेस पहनकर दिल्ली मेट्रो की फर्श पर बैठ कर  फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' का गाना 'अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे' गीत पर बेहद उत्‍तेजक ढंग से एक-दूसरे से लिपटते, चूमते हुए फूहड़ किस्‍म का डांस कर रही हैं।



वह एक-दूसरे के काफी क्लोज बैठकर डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं। लड़कियां एक-दूसरे से लिपटकर रंग लगा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। वीडियो को R V K Rao_TNIE नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। 


वीडियो में इस दौरान मेट्रो में लोग बैठे और खड़े नजर आ रहे हैं। लड़कियों के डांस का तरीका लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। लोग इन दोनों को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है 'पापा की परियों के बज्‍जब कारनामे' तो कोई होली के रंग में रंग कर गुजारिश कर रहा है 'एक बार हमें भी अंग और रंग लगा लो जानी।'


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ