नाबालिग ने पत्‍थर से कुचल कर की महिला की हत्‍या, वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान !


मध्य प्रदेश से किशोर द्वारा एक अधेड़ महिला की पत्‍थर से कुचल कर हत्‍या का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. नाबालिग ने हत्‍या की जो वजह बताई है, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.


हत्‍या की यह अजीबोगरीब वारदात एमपी के उमरेठ के सिंदरई गुरैयाथर गांव में हुई है. हत्या के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया. आरोपी का कहना है कि महिला ने उससे शारीरिक संबंध बनाए थे, लेकिन संतुष्ट न होने पर उसे वो जाने नहीं दे रही थी. खुद को महिला के चंगुल से छुटाने के लिए उसने पत्थर मारकर हत्या कर दी.


गुरुवार को 37 वर्षीय महिला उर्मिला सरेयाम का शव उसके घर के सामने ही रक्तरंजित अवस्था में पाया गया था. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या में एक नाबालिग का हाथ होने का शक हुआ. 


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग को दबोच लिया. 15 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उसने 37 साल की महिला के साथ संबंध बनाए थे.


आरोपी ने बताया कि महिला के पति ने 20 हजार रुपए भेजे थे. जिससे उन दोनों पहले पार्टी की और फिर संबंध बनाएं. लेकिन संतुष्ट नहीं होने की वजह से महिला किशोर से फिर संबंध बनाने की मांग कर रही थी और उसे जाने नहीं दे रही थी. उसे पकड़कर महिला शोर भी मचा रही थी.


नाबालिग ने बताया कि उसने गुस्से में आकर महिला पर पत्थर पटक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद वो मौके से फरार हो गया. वहीं मामले को लेकर एसडीओपी परासिया जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि पूछताछ के दौरान हत्या के बात कबूलने पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ