दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी भी अब गंभीर आरोपों में घिर गई है.जिस शरद रेड्डी के बयान के आधार पर CM केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई है, उसकी कंपनी ने BJP को चुनावी चंदा दिया है. ऐसे में सीधा मुद्दा उठ रहा है कि BJP को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए और उसके अध्यक्ष जे पी नड्डा को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लगातार आम आदमी पार्टी समेत समूचा विपक्ष BJP पर हमला बोल रहा है और भाजपा पर इसका ठीक से जवाब देते नहीं बन रहा है. आप नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि ED को अब तक रेड में एख रुपया नहीं मिला. उन्होंने शरद चंद रेड्डी पर भी सवाल उठाए.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस शरद रेड्डी के बयान के आधार पर CM केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई, उसकी कंपनी ने BJP को चंदा दिया है. सौरभ भारद्वाज ने इस बात का भी दावा किया कि ED की चार्जशीट में लिखा है कि शराब घोटाले का सबसे ज्यादा फायदा शरद रेड्डी को मिला है. शरद पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और उसने BJP को पैसे दिए हैं.
आतिशी ने कहा कि जिस तरह से ED ने अपनी दलील में कहा कि शराब नीति में हुए फायदे से AAP को फायदा मिला और ED ने हमारे संयोजक को गिरफ्तार कर लिया. उसी तरह अब BJP के अध्यक्ष से भी पूछताछ होनी चाहिए और उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए. क्योंकि इससे BJP को फायदा हुआ है ये साबित हो रहा है.
आतिशी ने कहा कि शरद रेड्डी की कंपनियों ने Electoral Bond के माध्यम से BJP को पैसा दिया. शरद रेड्डी की कंपनी ने पहले 4.5 करोड़ रुपये और गिरफ्तारी के बाद 55 करोड़ रुपये बीजेपी को दिए, जिसे इन कैश करा लिया गया. उसके बाद भी कोर्ट ने 6 जनवरी 2023 को उसे शराब नीति का किंगपिन बताया.
उसके बाद शरद ने बेल अर्जी में ED पर आरोप लगाया कि उनपर दबाव डाला जा रहा है, लेकिन अप्रैल में आखिरकार शरद चंद बयान दे देते हैं कि मैंने सौ करोड़ रुपए दिए. मई में उन्होंने हाई कोर्ट में अर्जी लगाई की उन्हें पीठ में दर्द है और उन्हें बेल मिल गई.
इसके बाद जून 2023 में कहा गया कि शरद चंद सरकारी गवाह बन गए और फिर 50 करोड़ रुपए के बॉन्ड भाजपा ने उनकी कंपनियों से लिए. 21 मार्च को शाम साढ़े छह बजे इलेक्टोरल बॉन्ड की डीटेल सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सार्वजनिक हुई कि किसने किस पार्टी को कितने पैसे दिए और शाम सात बजे अरविंद केजरीवाल के घर पर रेड हुई.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.