भारतीय जनता पार्टी BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट second list जारी कर दी है. बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 72 नामों का ऐलान किया गया है. इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर सीट से पुन: उम्मीदवार बनाया गया है.
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और हरियाणा के सीएम पद से एक दिन पहले ही इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर को भी टिकट दिया गया है. खट्टर हरियाणा के करनाल से चुनाव लड़ेंगे.
सिरसा से अशोक तंवर को टिकट दिया गया है. अशोक तंवर साल 2009 के लोकसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस की टिकट पर जीत चुके हैं. बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था. फिर आम आदमी पार्टी छोड़कर वह बीजेपी में पहुंचे थे.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल के हमीरपुर से टिकट मिला है. प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से चुनाव मैदान में उतारा गया है. बीजेपी इससे पहले 2 मार्च को 195 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. इस तरह अब तक कुल 267 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा चुकी है.
बीजेपी की दूसरी लिस्ट में केंद्र शासित प्रदेश दादर व नगर हवेली से 1, दिल्ली से 2, गुजरात से 7, हरियाणा से 6, हिमाचल प्रदेश से 2, कर्नाटक से 20, मध्य प्रदेश से 5, महाराष्ट्र से 20, तेलंगाना से 6, त्रिपुरा से 1 और उत्तराखंड से 2 उम्मीदवार का ऐलान किया गया है.
अंबाला (SC) सीट से बंतो कटारिया को उम्मीदवार बनाया या है. बंतो 2019 में चुनाव जीतने वाले रतन लाल कटारिया की पत्नी हैं, जिनकी साल 2023 में मौत हो गई थी. भिवानी-महेंद्रगढ़ से मौजूदा सांसदों चौधरी धर्मबीर सिंह), गुड़गांव से चौधरी इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद में कृष्ण पाल गुर्जर से को ही उम्मीदवार बनाया गया है.
दूसरी सूची में मध्य प्रदेश की 29 में से शेष 5 लोकसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बालाघाट से डॉ. भारती पारधी, छिंदवाड़ा से विवेक 'बंटी' साहू, उज्जैन (SC) से अनिल फिरोजिया, धार (ST) से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है.
दूसरी सूची में इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया को फिर से टिकट मिला हैं. वहीं, धार से मौजूदा सांसद छतर सिंह दरबार और बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटा गया है.
छिंदवाड़ा से 2019 लोकसभा चुनाव में नाथन शाह को टिकट दिया गया था, लेकिन वह नकुलनाथ से हार गए थे. बीजेपी ने मध्य प्रदेश में कुल छह महिलाओं को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.