BJP की 5वीं लिस्ट जारी : कंगना समेत इनको मिला टिकट, वरुण समेत इनका कटा पत्‍ता


लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार रात अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में यूपी-बिहार समेत तमाम अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के नाम है। बीजेपी ने पांचवी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों को जगह दी है। कई सांसदों के टिकट भी काटे गए हैं। 


बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है, जबकि यूपी की पीलीभीत सीट से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। उनकी जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि वरुण की मां मेनका गांधी का टिकट बरकरार रखा गया है। सुल्तानपुर से मेनका गांधी को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।


मेरठ से टीवी सीरियल रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को टिकट मिला है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर से टिकट कट गया है, जबकि टना साहिब से रवि शंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है।


बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाम का ऐलान किया है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को पाटलीपुत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्वी चंपारण से पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को भी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है। 


आरा से केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह, उजियारपुर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सारण से राजीव प्रसाद रुडी, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह को टिकट दिया है।


इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र सीट से कुछ देर पहले बीजेपी ज्वाइन करने वाले नवीन जिंदल को उतारा गया है। भाजपा ने सीता सोरेन को झारखंड की दुमका सीट से उम्मीदवार बनाया। 


उत्तर कन्नड़ सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का टिकट कटा। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबलपुर से और संबित पात्रा को पुरी से उम्मीदवार बनाया है। 


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का टिकट कट गया है उनकी जगह पर अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह गाजियाबाद से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर करते हुए लिखा कि मैंने एक कठिन, परंतु विचारपूर्ण निर्णय लिया है। मैं 2024 के चुनावों में नहीं लड़ूंगा। उन्‍होंने अपने समर्थन के लिए गाजियाबाद की जनता का आभार जताया है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को नवादा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है. 


बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का टिकट कट गया है। उनकी जगह दुर्विजय सिंह शाक्य को टिकट दिया गया है। कांग्रेस से भाजपा में वापस लौटे कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को बेलगाम से उम्मीदवार बनाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ