कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्‍ट, 43 सीटों का ऐलान, इन दिग्‍गजों को मिला टिकट, देखिए पूरी सूची


कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आज अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. इसमें 5 राज्यों की 43 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. दूसरी लिस्‍ट में टिकट पाने वालों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जैसे नाम शामिल हैं.


नकुलनाथ को जहां एक बार फिर से छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है. वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर से चुनाव लड़ेंगे. गौरव गोगोई असम के जोरहाट से उम्मीदवार होंगे. 


इसके अलावा पार्टी ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को भी चुरू से टिकट दिया है.दूसरी सूची के उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है. आज, हम दूसरी सूची की घोषणा करने जा रहे हैं. 


उन्‍होंने बताया कि कल सीईसी ने बैठक की और असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लगभग 43 नामों की सूची को मंजूरी दे दी. वेणुगोपाल ने कहा कि इस सूची में 43 उम्मीदवारों में से 10 जनरल उम्मीदवार, 13 ओबीसी उम्मीदवार, 10 एससी उम्मीदवार, 9 एसटी उम्मीदवार और 1 मुस्लिम उम्मीदवार है.


कांग्रेस ने जालौर से वैभव गहलोत, बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल, चुरू से राहुल कस्वां, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा, भरतपुर से संजना जाटव, झुंझुनू से बृजेंद्र ओला, जोधपुर से करण सिंह, अलवर से ललित यादव, उदयपुर से ताराचंद मीणा और चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना को टिकट दिया है।


मध्य प्रदेश से इन्‍हें मिला टिकट

कांग्रेस ने भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते और बैतूल से रामू टेकाम को चुनावी मैदान में उतारा है।

असम के 12 उम्मीदवारों के नाम

इसी तरह कांग्रेस ने असम में कोकराझार से गर्जन मैशरी, धुबड़ी से रकीबुल हुसैन, बारपेटा से दीप बायन, दारंग उदालगुरी से माधब राजबंशी, गुवाहाटी से मीरा बारठाकुर गोस्वामी, दिफू से जॉयराम एंगलेंग, करीमगंज से हाफिज रशीद अहमद चौधरी, सिलचर से सूर्यकांत सरकार, नौगांव से प्रद्युत बोरदोलोई, काजीरंगा से रोजेलिना तिर्की, सोनितपुर से प्रेम लाल गंजू और जोरहाट से गौरव गोगोई को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा दमनदीव से केतन दहियाभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

उत्तराखंड से तीन उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है।


गुजरात के 7 उम्मीदवार लिस्‍ट में

कांग्रेस की दूसरी सूची में गुजराज के लिए भी सात उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसमें कच्छ से नीतीशभाई लालन, बनासकांठा से गनीबेन ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व से रोहन गुप्ता, अहमदाबाद पश्चिम से भरत मकवाना, पोरबंदर से ललितभाई वसोया, बरदोली से सिद्धार्थ चौधरी और वलसाड से अनंत भाई पटेल को टिकट दिया है।



बता दें कि कांग्रेस ने गत शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का था। उन्हें एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों के थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ