बिहार में निर्माणाधीन पु‍ल गिरा, एक मजदूर की मौत, 8 घायल, 40 के दबने की आशंका

 

बिहार के सुपौल जिले में आज सुबह बड़ा पुल हादसा हो गया। कोसी नदी पर बन रहे बकौर पुल का बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। और आठ लोग घायल हुए हैं। स्लैब के नीचे 40 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। 


पौल के डीएम कौशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह साढ़े सात बजे  की है। जिसमें 8 लोग घायल हुए हैं। और एक की मौत हुई है। मृतक को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। और घायलों की भी मदद की जाएगी। 


ग्रामीणों का कहना है कि आज सुबह पिलर संख्या 153 और 154 के बीच मजदूर स्लैब चढ़ाने में जुटे थे। इसी दौरान स्लैब टूट कर गिर गया। स्थानीय लोगों की माने तो सेगमेंट टूटते ही भगदड़ मच गई। 


पुलों के नीचे दर्जनों मजदूर लाइनर का काम कर रहे थे उनके स्‍लैब के नीचे दबे होने की संभावना बनी हुई है। क्रेन मंगवाई जा रही है, जिससे पता लग सकेगा कि कितने लोग स्लैब के नीचे दबे हुए हैं।


देश के इस सबसे बड़े निर्माणाधीन पुल के गिरने की जांच के आदेश दिए गए है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य है। एनडीआरएफ और स्थीनीय पुलिस की टीम लगी हुई है। हादसे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।


हादसे के बाद कंपनी के स्टाफ से लेकर अधिकारी तक मौके से फरार हो गए। घटना के करीब 2 घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि सुपौल के बकोर में यह पुल बन रहा है। 


जानकारी के अनुसार इस पुल का का काम ट्रांस रेल कंपनी कर रही है। 412.23 करोड़ की लागत से कुल 10.5 किलोमीटर का पुल जबकि 2.5 किमी एप्रोच भी है। इसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। यह पुल सुपौल के बकोर से मधुबनी के भेजा तक बनना है। 

   

घटना के बाद आसपास के जुटे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि  पुल का जो निर्माण हो रहा है उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। पुल निर्माण जो मजदूर लगे रहते हैं, उन्हें सेफ्टी के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता है। 


स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल के गार्डर के नीचे 15 के आसपास मजदूर दबे हो सकते हैं। कई लोगों को निकालकर मोटरसाइकिल से ही सुपौल इलाज के लिए पहुंचाया गया। लोगों ने पुल निर्माण कंपनी पर भी गंभीर आरोप लगाया है और कहा कि घटना के बाद कंपनी का कोई अधिकारी नहीं आया। यहां तक कि कोई छोटा स्टाफ भी नहीं आया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ