उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। बारातियों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिससे बस में आग लग गई। बस में सवार 25 लोग इस हादसे का शिकार हुउ, जिनमें से छह लोगों के मारने की खबर सामने आई है। Bus burnt by high tension wire
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मरदह में हुआ है। बस में 35 से अधिक लोग सवार थे। बताया जा रहा है, कि बस शादी समारोह से लौट रही थी। बस मऊ के कोपागंज से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी।
कच्चे रास्ते से आ रही बस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। बस में तार सटते ही तेज चिंगारियां निकलने लगी और भीषण आग लग गई। अंदर मौजूद लोग चीखने चिल्लाने लगे।
कुछ लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई तो वहीं कुछ लोग कुछ उसी में फंस गए। घटने की सूचना मिलते ही मौके पर जिले के डीएम और एशपी समेत कई अधिकारी पहुंचे और घायल लोगों को मऊ के अस्पतालों में भी भेजा गया।
यूपी के सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख जताया है। अधिकारियों को राहत औऱ बचाव कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया है। झुलसे लोगों को अस्पतालों में भेजा जा रहा है। कई लोगों को मऊ के अस्पतालों में भी भेजा जा रहा है।
हादसे के बाद हाईटेंशन तार और करंट के कारण लोग बस को जलता देखते रह गए। बिजली विभाग को लाइन बंद करने की जानकारी दी गई और करंट बंद होने की पुष्टि के बाद ही लोग बस के पास तक पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.