बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार को टक्‍कर 3 की मौत, जानिए कहां हुई दुघटना


उत्‍तर प्रदेश के कन्‍नौज जिले से एक बड़े हादसे की खबर आई है. इस सड़क हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. 


जानकारी के मुताबिक कन्नौज छिबरामऊ फरुखाबाद के काली नदी के पास यह दुर्घटना हुई है. तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मारी इससे  कार सवार तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल भेजा गया. 


डॉक्टर के मुताबिक घायल व्‍यक्ति की हालत गंभीर है. सूत्रों के मुताबिक सभी कन्नौज जिले के रहने वाले हैं. फरुखाबाद मे किसी कार्यक्रम मे शामिल होकर कन्नौज वापस आ रहे थे.  इस दौरान ट्रक चालक कार को टक्कर मारकर फरार हो गया. 


बता दें कि हर दिन यूपी में भीषण सड़क हादसों की खबरे लगातार आ रही हैं. मंगवार को  प्रदेश के जिलों में दर्दनाक सड़क हादसे हुए, जिलमें पांच लोगों की मौत हो गई . वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल को अस्पताल भेजा गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ