बड़ा हादसा : 300 फुट गहरी खाई में गिरी SUV कार, 10 लोगों की मौके पर मौत


जम्मू के जिले रामबन में एक एसयूवी सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस भयंकर हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वाहन श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहा था। देर रात करीब 1.15 बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी खाई में गिर गई।


अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दस लोगों की मौत हुई है। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घरोटा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। 


स्थानीय प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली,पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) और रामबन से सिविल क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) मौके पर पहुंच गई। टीम ने खाई में उतरकर बचाव अभियान शुरू कर दिया और शवों को बाहर निकाला. 


मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत सुबह-सुबह ही हो गई। समाचार लिखे जाने तक 10 लोगों के शव मिलने की सूचना है। हालांकि, इस इलाके में मौजूद गहरी खाइयों, अंधेरे और लगातार हो रही बारिश की वजह से बचाव कार्य में समस्‍या हो रही है। 


इसके चलते बीच में कुछ देर के लिए राहत-बचाव अभियान रोके जाने की भी जानकारी सामने आई. इलाके में हो रही भारी बारिश बचाव कार्य में सबसे ज्यादा मुसीबत बनी हुई है, जिसकी वजह से बचाव कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ