ट्रांसफर की आंधी : लोकसभा चुनाव से पहले एक झटके में 180 अधिकारियों का तबादला


राजस्‍थान की भजनलाल सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में फिर बड़ा फेरबदल करते हुए 106 आरएएस और 74 आरपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही सात आरएएस अफसरों के पिछले हफ्ते किए गए तबादले रद्द किए गए हैं। 


कार्मिक विभाग ने सभी अफसरों को तत्काल नई जगह पर पदभार संभालने के आदेश दिए हैं, इन अफसरों को जॉइनिंग के लिए ज्‍यादा वक्त नहीं मिलेगा। लोकसभा चुनावों की आचार संहिता से पहले इस प्रशासनिक फेरबदल को अहम माना जा रहा है। 


राजस्थान में आचार संहिता लगने से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। भजनलाल सरकार ने 74 आरपीएस के तबादले कर दिए है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोकेश सोनवाल- ASP लालसोट, वैभव शर्मा- ASP उच्चैन (भरतपुर),शालिनी राज- ASP कोटपूतली-बहरोड़ ,प्रेमदान- डिप्टी कमांडेंट चतुर्थ बटालियन RAC जयपुर के पद पर तैनाती दी गई है। 


अवनीश शर्मा- ASP RPA जयपुर,सुमन चौधरी- ASP सतर्कता जयपुर, भरतलाल मीणा- ASP CID,SSB जयपुर,लालचंद कायल- ASP मुख्यालय भरतपुर , बृजेश कुमार सोनी -ASP HCMU उदयपुर, सुखदेव जांगिड़- ASP सिविल राइट्स जयपुर, मुकेश कुमार सोनी- ASP SOG मुख्यालय अजमेर भेजा गया है। 


अतुल साहू- ASP भिवाड़ी,रतनलाल भार्गव- ASP खैरथल-तिजारा , केके अवस्थी-ASP PCPNDT जयपुर, संदीप सारस्वत- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम) जयपुर और शीला फोगावट- ASP पुलिस हाउसिंग मुख्यालय जयपुर लाए गए हैं। 


इसी प्रकार विनोद सीपा- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इंवेस्टीगेशन जयपुर, राजीव जोशी- ASP ACB उदयपुर,भगवत सिंह हिंगड- ASP रावतभाटा ,महावीर सिंह राणावत- ASP ACB,चंचल मिश्रा- ASP शाहपुरा , राजूराम चौधरी-ASP महिला अपराध अनुसंधान सेल पाली और नरेश कुमार शर्मा- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अनुसंधान जयपुर उत्तर लगाए गए है। 


बता दे कि इससे पहले पिछले सप्ताह भी इसी तरह बड़ी संख्‍या में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों के तबादले हुए थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ