इलेक्‍शन से पहले चुनावी रिश्‍वत : इस राज्‍य में एक झटके में 15 रुपये हो गया सस्‍ता पेट्रोल-डीजल !


लोकसभा चुनावों की तारीखें घोषित किए जाने से महज कुछ घंटे पहले मोदी सरकार ने मतदाताओं को रिझाने के लिए एक और लोकलुभावन घोषणा करते हुए लक्षद्वीप में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। 


मुस्लिम बहुल मतदाताओं वाले केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है। लक्षद्वीप के एंड्रॉट और कालपेनी द्वीप में 15.3 रुपये और कवरत्ती और मिनिकॉय में 5.2 रुपये प्रति लीटर की दर से कीमतें कम की गई हैं। 


पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से एक ट्वीट में बताया गया है कि लक्षद्वीप के सभी द्वीपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब पेट्रोल के लिए 100.75 रुपये/लीटर और डीजल के लिए 95.71 रुपये/लीटर होंगी।


बीते गुरुवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2 रुपये कम कर दी गई थीं। इस कटौती के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर है, जो दो दिन पहले 96.72 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं डीजल 87.62 रुपये में मिल रहा है, जो दो दिन पहले 89.62 रुपये प्रति लीटर थी।


मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये से घटकर 104.21 रुपये तो डीजल 94.27 से घटकर 92.15 रुपये लीटर पर आ गया है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये पर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ