मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में एक बड़े हादसे खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर में सोमवार को होली की सुुबह सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई.
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच पुजारी और चार श्रृद्धालु झुलस गए हैं. बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल डालने के बाद आग लग गई. गर्भगृह में धुलेंडी के चलते कवर लगाया गया था, जिसने आग पकड़ ली और श्रद्धालुओं पर गिर गया.
हादसे में घायल हुए सभी लोगों केा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और सभी खतरे से बाहर हैं. उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह भस्म आरती के दौरान जब पूजा चल रही थी, उस वक्त आग लगने का मामला सामने आया है.
इस घटना में 13 लोग आग से झुलसे हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज चल रहा है. इसमें एक जांच की जाएगी. प्रारंभिक तौर पर किन पदार्थों की वजह से ये आग भड़की है, इसकी जांच की जाएगी.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.