राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी सूची


छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है. इसके तहत आज राज्य सरकार ने एक बार फिर से राज्‍य में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को इधर उधर किया है. सामान्य प्रसाशन विभाग ने इन अधिकारियों के लिए ट्रान्सफर का आदेश जारी कर दिया है. 


लिस्ट के अनुसार सचिन भूतड़ा जो कि संयुक्त संचालक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में सदस्य थे उन्हें एडिशनल सीईओ एन आरटीए नया रायपुर अटल नगर में पद स्थापना की गई है. 


प्रेम कुमार पटेल, जो कि महाप्रबंधक एनडीआरडीए नया रायपुर अटल नगर में पदस्थ थे, उन्हें अपर कलेक्टर खैरागढ़ छुई खदान गंडई में नवीन पदस्थापना की गई है.


इसी तरह  सरगुजा अपर कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा मैं नवीन पदस्थापना दी गई है. तबादलों की पूरी सूची आप खबर के साथ संलग्‍न तस्‍वीर में देख सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ