बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए किसने किया टॉप : टॉपरों की लिस्‍ट



बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in , seniorsecondary.biharboardonline.com , results.biharboardonline.com पर परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।


जारी नतीजों के मुताबिक इस वर्ष इंटर का रिजल्ट कुल 87.21 फीसदी रहा। स्ट्रीम्‍स की बात करें तो इस बार साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स  का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा।


इस बार के नतीजों की सबसे खास बात यह रही कि साइंस या कॉमर्स के बजाय आर्ट्स के छात्र ने 96.40 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने 96.40 फीसदी, साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने 96.20 फीसदी और कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने 95.60 फीसदी अंकों के साथ टॉपर किया। 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड के पटना स्थित मुख्य सभागार में रिजल्ट दोपहर डेढ़ बजे जारी किया। पिछले एक सप्ताह से टॉपर छात्रों का पटना स्थित बोर्ड कार्यालय में साक्षात्कार लिया जा रहा था। 


साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरा होने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया है। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित कराई गई थी। इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।


बता दें कि पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। कुल 83.70 फीसदी बच्चे पास हुए थे। बिहार बोर्ड इंटर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ( Bihar Board Inter Result 2024 ) biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 


स्टूडेंट्स को परिणाम देखने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2024 पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा. वहां आपसे आपका रोल नंबर, रोल कोड मांगा जाएगा। भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ