महाभारत के कृष्‍ण ने IAS पत्‍नी के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत : जानिए क्‍या है मामला !


महाभारत धारावाहिक में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने अपनी आईएएस पत्नी के खिलाफ अपनी दो बेटियों को अपहरण करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। भारद्वाज ने पुलिस में भी शिकायत की है।

उन्होंने भोपाल पुलिस से शिकायत की है कि उनकी दो बेटियों को उनसे मिलने नहीं दिया जाता है और एक तरह से उनका अपहरण कर लिया गया है। हालांकि आईएएस स्मिता भारद्वाज के पति नीतीश की शिकायत पर अभी भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है, पर मामला पूर्व सांसद से जुड़ा होने के चलते इसकी हाईप्रोफाइल को देखते हुए पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है।


नीतीश ने कहा कि इस मसले को महाभारत से जोड़कर छोटा न किया जाए। ये महाभारत से बड़ी महाभारत है। उस महाभारत में वयस्क लोगों के राज्य का प्रश्न था। यहां दो बेटियां जो कि सिर्फ 11 साल की हैं उनका मानसिक उत्पीड़न कर उन्हें उनके पिता से अलग किया जा रहा है।


इसका काफी बुरा असर उन बच्चियों के जीवन पर पड़ रहा है। अगर पिता के विषय में गलत चीजें बेटियों के मन में डाली जाएगी, तो उसका असर उनके पूरे जीवन पर पड़ेगा। इसके कारण व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बेटियों के रिश्‍ते सामान्य नहीं रह पाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ