दुकान में बैठी महिला की गोली मारकर हत्‍या, CCTV फुटेज देख लोग हुए हैरान !


राजस्थान के फलोदी से एक महिला दुकानदार की हत्‍या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दुकान में बैठी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद जो सच सामने आया उसे जानकर सभी के होश उड़ गए। दरअसल, महिला की हत्या किसी अपराधी ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही महिला को गोली मारी थी।


पुलिस ने बताया कि मृतका अनामिका बिश्नोई लंबे समय से अपने पति महीराम बिश्नोई से अलग रहती थी। दोनों के बीच दहेज को लेकर विवाद भी हुआ था, जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। बच्चे अनामिका के ही साथ रहते थे। 


बच्चों के साथ पति से अलग रह रही अनामिका एक दुकान चला कर गुजर बसरर कर रही थी। रविवार को जब वह दुकान में बैठी हुई थी तब उसका पति वहां आया और उसे गोली मार कर फरार हो गया।


 मर्डर के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तब पता चला कि गोली मारने से पहले दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। झगड़े के बाद आरोपी गोली मारकर वहां से गायब हो गया।


यह पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ