![]() |
| Police Filed Complaint Against Poonam Pandey |
सोशल मीडिया एकाउंट पर अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने के बाद एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे नई मुसीबत में फंस गई हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सर्वाइकल कैंसर के कारण महज 32 साल की उम्र में पूनम पांडे की मौत की खबर ने शुक्रवार को सनसनी मचा दी थी। इस समाचार ने उनके फैन्स को झकझोर कर रख दिया था। मौत की इस झूठी खबर से दिनभर चर्चा रहने के एक दिन बाद ही शनिवार को पूनम पांडे अपने जिंदा होने की घोषणा एक वीडियो डाल कर की और बताया कि उनकी मौत की खबर झूठी थी। अब इस ड्रामे के चलते एक्ट्रेस अब कानूनी पचड़े में फंस गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काशिफ खान देशमुख नाम के एक वकील ने पूनम पांडे के खिलाफ पुलिस कम्प्लेन फाइल करवाई है। इसके साथ ही उन्होंने पूनम की मैनेजर निकिता शर्मा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है।
बता दें पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर कर उनकी मैनेजर निकिता ने लिखा था "ये सुबह हमारे लिए बहुत मुश्किल है। आपको ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। वो जिससे भी मिलीं, प्यार और स्नेह से मिलीं। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।"
मौत की खबर फैलाने के एक दिन बादपूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं और जिंदा हैं। अपने मौत की झूठी खबर उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फैलाई थी। एक्ट्रेस का ये पब्ललिसिटी स्टंट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और तब से वो लगातार ट्रोल की जा रही हैं।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.