यूपी के हमीरपुर में एक युवक द्वारा अपनी ही नई-नवेली पत्नी के साथ हैवानियत का घिनौना मामला सामने आया है। सुहागरात पर दूल्हे ने सेक्स वर्धक गोलियां खाकर पत्नी से संबंध बनाए और अपनी हवस के चक्कर में नई नवेली दुल्हन को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
दूल्हे के इस हवसी काम के चलते अगले ही दिन दूल्हनकी हालत बिगड़ गई और उसे उलटियां होने लगीं। इसपर दुल्हन ने अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी अपने मायके वालों को दी। इस पर पीड़िता को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। भाई ने ससुरालियों के विरुद्ध तहरीर देने की बात कही है।
सात दिन पहले शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की बीती तीन फरवरी को उरई से बारात आई थी। युवती के मां-बाप नहीं है। भाई सरकारी कर्मचारी है, जिसने शादी की थी। चार फरवरी को युवती विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी।
युवती की भाभी ने बताया कि वह अपने पति संग एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कानपुर गई हुई थी तभी ननद की ससुराल से का फोन आया, जिन्होंने यह आरोप लगाया कि उन लोगों ने युवती की बीमारी छिपाकर शादी की है। उसे उल्टियां हो रही हैं और तबीयत खराब है।
यह खबर सुनकर वह लोग कानपुर की शादी छोड़कर उसी दिन उरई पहुंच गए, जहां से ननद को लेकर सीधे कानपुर केएक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार हुआ। लेकिन आराम नहीं मिला और आखिरकार उसकी जान चली गई।
दुल्हन की भाभी ने बताया कि तबियत खराब होने की जानकारी उसकी ननद ने फोन पर उसे दे दी थी। साथ ही यह भी बताया था कि दूल्हे ने सेक्सवर्द्धक गोलियां खाकर संबंध बनाए थे जिससे उसकी हालत बिगड़ी है।
इसके बाद युवती को गायनोकोलॉजिस्ट को दिखाया गया था। चेकअप के बाद गायनोकोलॉजिस्ट ने कहा कि युवती के साथ ऐसे संबंध बनाए गए हैं जैसे गैंगरेप किया गया हो। युवती को अंदरूरी जख्मी हो गए थे। जिसकी वजह से इंफेक्शन फैल गया और युवती की मौत हो गई।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.