मजदूर के घर पैदा हो गया 'एलियन' दूर-दूर से देखने आ रहे लोग !


मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बकरी ने एलियन की तरह दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। घटना के बाद बकरी के दुर्लभ मेमन को देखने वालों की भीड़ लग गई है। 


बकरी का बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। वहीं, लोगों की भीड़ इस मेमन की अजीबोगरीब सी शक्ल को देखने उमड़ रही है। इंदौर के चंदन नगर में रहने वाले अनवर खान बकरी पालन करते हैं और इसके साथ ही मजदूरी का काम भी करते हैं। 


बुधवार सुबह जब खान की बकरी ने 2 बच्चों को जन्म दिया तो उसमें एक मादा और एक नर बच्चा पैदा हुआ। इनमें से एक अजीब शक्ल वाले बच्चे को देखकर मजदूर के घर के लोग हैरान रह गए क्‍योंकि वह किसी दूसरे ग्रह के प्रणी यानी एलियन की तरह दिख रहा था। 


अनोखे बकरी के एलियन का जन्म को सुनकर चंदन नगर के आसपास के लोग बकरी को देखने अनवर के घर पहुंचने लगे। अनवर के जानकारी अनुसार ज्यादा लोग पहुंचने से दिक्कत तो हो रही है, लेकिन अच्छा भी लग रहा है कि इस बहाने वह देश में प्रसिद्ध हो रहे हैं। 


अनवर और उसके परिवार ने बकरी का नाम रानी रखा है। अनवर के अनुसार बकरी मालवी नस्ल की है। वहीं लोग कह रहे हैं कि इस तरह से दिखने वाला बकरी का बच्चा संभवत मध्य प्रदेश में पहली बार देखा गया है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ