चार बच्चों की विधवा मां ने चचेरे ससुर से थाने में रचाई शादी : अजब प्रेम की गज़ब कहानी


बिहार के गोपालगंज जिले के एक थाने में एक अजीबोगरीब शादी होने का मामला सामने आया है। जिले के भोरे थाने में चार बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली जो रिश्ते में उसका चचेरा ससुर लगता था। शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी अपने घर चले गए। वहीं, इस  घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 


जानकारी के मुताबिक भोरे थाना क्षेत्र के दूबवलिया गांव के एक युवक की कीरब छह महीने  पहले ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी, जिससे उसकी पत्नी सीमा देवी बेवा हो गई। चार बच्चों के परवरिश की जिम्मेवारी भी उसके सिर पर आ गई। इसी दौरान उसका दिल अपने ही चचेरे ससुर तूफानी साह पर आ गया और दोनों ने शादी कर एक नया रिश्ता बना लिया।


इस घटना की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो मामला थाने पहुंचा। सीमा अपने चचेरे ससुर से शादी के लिए दबाव बना रही थी। अंत में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। थाना परिसर में ही मिठाई फूल की माला और सिंदूर मंगा कर मंदिर के आगे दोनों ने शादी कर ली। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद देकर राजी-खुशी नया जीवन जीने की कामना की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ