युवक ने किन्नर से कर ली शादी, फिर घरवालों के साथ किया ये गंदा काम !


उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक युवक की सनक का अजीबोरीब मामला सामने आया है। यहां एक किन्नर के प्‍यार में पागल युवक ने उससे गुपचुप तरीके से शादी कर ली। युवक के परिजनों को जब इस बात का पता जब तो बीच मार्केट में ही उनमें जमकर कहासुनी और मारपीट हुई। 

बवाल बढ़ता देख स्‍थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर बमुश्किल मामला शांत कराया है। घटना हल्द्वानी शहर के बीचोबीच स्थित सिंधी चौराहे की है। मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


बताया जा रहा है कि किन्नर के प्यार में पागल होकर वह उसके साथ शादी कर फरार चल रहा था। परिजन युवक की तलाश में थे कि युवक अचानक उन्हें मार्केट में मिल गया। युवक को देखते ही परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। 


परिजन युवक को घर ले जाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच युवक ने यह कहते हुए कि ‘शादी की है इससे पत्नी है मेरी’  जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। युवक के पिता ने जब जबरन ले जाने की कोशिश की तो युवक और किन्‍नर ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद युवक के भाइयों ने जब रोका तो उनसे भी मारपीट की।


हंगामे की खबर पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। परिजन जहां युवक को साथ ले जाने की बात कर रहे थे तो वहीं युवक किन्नर के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गया और बोला कि वो किन्नर से प्यार करता है। इसके बाद युवक किन्नर के साथ चला गया। परिजन अपने घर लौट गए। 


इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ