युवती ने चलती ट्रेन में की हद पार : अश्लील डांस का वीडियो हो रहा वायरल, रेलवे ऐक्शन में


क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के नाम पर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ रील्‍स का चलन अब फूहड़ता और अश्‍लीलता का औजार बनता जा रहा है। रील वायरल कर मशहूर होने और पैसे कमाने के लालच में लोग ऊल जलूल हरकते और यहां तक कि पब्लिक प्‍लेस पर अश्‍लीलता से भी बाज नहीं आ रहे हैं। लड़कियां इसमें कुछ ज्‍यादा ही आगे निकलती दिख रही हैं। 


ऐसा ही एक शर्मनाक वाकया हाल के दिनो में मुंबई की एक लोकल ट्रेन में देखने को मिला है। एक ट्रेन में युवती के अश्लील डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवती अचानक अपनी सीट से उठती है और उत्‍तेजक और फूहड़ किस्‍म के डांस मूव्स करने लगती है। 


वायरल हो रीक दस वीडियो में नजर आ रहा है कि युवती के भद्दे डांस मूव्स से आस-पास बैठे यात्री शर्मिंदा हो रहे हैं। युवती के डांस के साथ ही यात्री असहज हो जा रहे हैं और उठ कर चले जा रहे हैं। पर इससे उस बेशर्म लड़की पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है, वह कैमरे की ओर जोर-जोर से कूल्‍हे मटका रही है। 


फेसबु‍क और इंस्‍टाग्राम पर वायरल इस अश्‍लील डांस रील की शिकायत एक यूजर ने रेलवे से की है। जिस पर रेलवे के एक्स हैंडल ने प्रतिक्रिया दी है। मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्तालय ने मध्य रेलवे सुरक्षा विभाग को घटना की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 


इस बीच डांस रील पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने इस डांस रील को 'क्रिंज कॉन्टेंट' बताया है। वीडियो पर बड़ी संख्‍या में नकारात्‍मक कमेंट आ रहे हैं और युवती को ट्रोल भी किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ