रक्षक ही अगर भक्षक बन जाते तो इंसान को भला कौन बचाए ? यूपी के रामपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दरोगा-सिपाही ने एक लड़की का इस्तेमाल कर शहर के एक व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसा कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
यह घटना थाना रामपुर के किला क्षेत्र में हुई. इसमें दारोगा, सिपाही, तीन फर्जी यूट्यूबर और पत्रकार शामिल हैं. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था.
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बार फिर हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि वर्दी कि आड़ में चौकी इंचार्ज, सिपाही और तीन यूट्यूबरों ने मिलकर एक कारोबारी को हनीट्रैप के जाल में फंसाया फिर उसे ब्लैकमेल कर सात लाख रुपये मांगने लगे.
पीड़ित कारोबारी रामपुर का रहने वाला है और परसा खेड़ा में सचित रस नाम से एक बेकरी चलाता है. कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाने के लिए एक सप्ताह में तीन बार एक युवती को उसके पास भेजा गया. आरोपियों ने अशोका होटल के कमरा नंबर 101 में सानिया नाम की लड़की को बुलाया और उसे कारोबारी को फंसाने का प्लान बनाया.
इनके जाल में फंसकर कारोबारी सानिया में मिलने आया और उसने चुपके से उसके साथ कुछ अश्लील फोटो लिए और सानिया ने अपने साथियों को बुला लिया और उसे ब्लैकमेल करने लेगे. कारोबारी से 7 लाख रुपये की डिमांड की.
कारोबारी ने सूझबूझ से काम लिया और आरोपियों को पकड़वाने के लिए उनके बताए होटल पर पहुंचा. जैसे ही आरोपी होटल में घुसे तो कारोबारी ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी. लेकिन मौका मिलते ही कुछ आरोपी फरार हो गए.
चौकी इंचार्ज दारोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक शिकायत प्राप्त हुई थी. जिसमें कारोबारी ने बताया था कि उसे हनीट्रैप के केस में फंसाने की धमकी देरकर रुपये मांगे जा रहे हैं.
पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि फर्जी पत्रकार पिछले कई वर्षों से उसको ब्लैकमेल कर रहे थे. आरोपियों ने लड़की के साथ फोटो खींच लिए थे. इसी फोटो को वायरल करने के नाम पर लगातार धमकी देकर पैसों की डिमांड की जा रही थी.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.