पति-पत्नी के झगड़े में अकसर बच्चे पिस कर रह जाते हैं। ऐसा ही एक खौफनाक मामला झारखंड के सरायकेला खरसावां मे सामने आया है, जिसमें पति-पत्नी के विवाद के चलते उनके तीन मासूम बच्चों की जान चली गई.
दरअसल, पत्नी मायका जाना चाह रही थी, लेकिन पति ने इसके लिए मना कर दिया. इसपर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस पहुंच गई और जैसे-तैसे झगड़ा शांत कराया. इसके बाद मामले से गुस्साई पत्नी 3 बच्चों को लेकर कूंए में कूद गई. वह तो बच गई, लेकिन तीनों बच्चों की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक खरसावां के कुम्हारसाई में किराए का मकान में रहनेवाली पूजा महतो का उसके पति अशोक महतो कंपाउंडर का काम करता है. अशोक और पत्नी पूजा महतो के बीच विवाद हुआ. इसके बाद पुलिस भी पहुंची थी और मामले को शांत करवाया था.
मायके नहीं जाने देने से नाराज पूजा ने अंततः दूसरे दिन अपने 3 बच्चों के साथ कुंए में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास की किया. इसमें उसकी जान तो बच गई, लेकिन तीनों बच्चों की मौत हो गई है. मृतक बच्चों में कोमल कुमारी (9), अनन्या महतो (5) और आर्यन महतो (2) शामिल है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर पूजा महतो को ईलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया . स्थानीय लोगों का कहना है कि मासूम बच्चों का चेहरा घटना के बाद भी लोगों के जेहन में घूम रहा है. घटना के बाद दूसरे दिन उसका पति घर पहुंचा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.