![]() |
| दाऊद इब्राहिम की फाइल फोटो |
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जलालाबाद जिले में गुरुवार को अपने भतीजे की शादी के रिसेप्शन में भाग लेने आए भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का बहनोई निहाल खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय निहाल जलालाबाद के चेयरमैन शकील खान का साला भी था।वह उन्हीं के यहां एक शादी में शामिल होने के लिए जलालाबाद आया था, जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
निहाल ने कथित तौर पर 2016 में शकील की भतीजी के साथ भाग शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। शकील ने बताया कि निहाल 15 फरवरी को अपनी फ्लाइट मिस कर गया था और सड़क मार्ग से यहां आया था। ऐसा लगता है कि मेरा भाई कामिल 2016 के मामले को लेकर निहाल से अभी भीनाराज था और बदला लेना चाहता था।
हाल ही में पाकिस्तान में छिपे भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को जहर दिये जाने की खबरें सामने आई थी। उसको कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दाऊद की हत्या की खबर से भारत और पाकिस्तान के अंडर वर्ल्ड में खलबली मच गई थी।
इस खबर के सामने आने के बाद पाकिस्तान में फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), यूट्यूबर और गूगल सर्विस डाउन हो गई थी। दाऊद पहले से ही किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.