सनसनीखेज अभिनेत्री पूनम पांडे की कैंसर से मौत, फैंस रह गए हैरान !


अपनी बोल्‍ड अदाओं और बेबाक बोल के लिए मशहूर बालीवुड की सनसनीखेज अभिनेत्री और बिंदास मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। पूनम सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी गई है। 


उनकी मैनेजर ने भी अभिनेत्री की मौत की खबर की पुष्टि की और बताया कि कल गुरुवार रात को पूनम का निधन हो गया। पूनम के फैंस के साथ इंडस्ट्री के सितारों के लिए भी यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं। पूनम पांडे की मीडिया मैनेजर पारुल चावला ने अभिनेत्री के निधन की खबर की पुष्टि की है।


कुछ फैंस ने तो इस दावे को झूठा तक करार दे दिया है। पूनम के इंस्टाग्राम पर साझा के गए पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने कहा कि यह मजाक हो सकता है, लेकिन अगर सच है तो इससे ज्यादा दुखद बात नहीं हो सकती। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा नहीं हो सकता, जरूर यह किसी प्रचार का हिस्सा होगा। 


पूनम की इन्‍फ्लुएंसर सैम बॉम्बे से भी कुछ समय के लिए शादी हुई थी। पर गोवा में हनीमून के वक्‍त ही भयंकर झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे।  यह शादी सभी के लिए एक आश्चर्य की तरह थी। वे अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो और तस्वीरें साझा करते थे। हालांकि, उनकी शादी टिक नहीं पाई। उन्होंने 2020 में अपनी शादी के तुरंत बाद उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ