कांग्रेस का खाता हुआ 'अनफ्रीज' इस सांसद ने बताया हटा ली गई है पाबंदी !


कांग्रेस पार्टी के आयकर विभाग विभाग पर पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने के आरोप के बाद पार्टी के राज्‍यसभा सांसद विवेक तन्खा का कहना कि इस पाबंदी को हटा ली गई है। इससे पहले कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, “हमें कल जानकारी मिली है कि बैंक हमारे चेक को कैश करने या खाते में जमा करने से इनकार कर रहे हैं। हमने जाचं की तो पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट भी जब्त कर लिए गए हैं।”

कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके पार्टी और यूथ कांग्रेस के अकाउंट को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई टैक्स से संबंधित 2018-2019 के नोटिस को लेकर हुई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिनों पहले वर्ष 2018-19 के आयकर रिटर्न को आधार बनाकर उसके कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। साथ ही उससे 210 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग की गई है।


माकन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारे खातों में क्राउड फंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले विपक्ष के बैंक खाते फ्रीज करना लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।


माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इस समय खर्च करने, बिल निपटाने या अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन की कमी है। उन्होंने कहा, "फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों के वेतन के लिए पैसे नहीं हैं। इससे राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।


कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज करने का कदम भारतीय लोकतंत्र पर गहरा हमला है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सत्ता के नशे में मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए हैं। यह भारत के लोकतंत्र पर गहरा हमला है।"


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ