ब्रा में ब्‍लूटूथ छुपाकर नकल कर रही थी ये लड़की, ऐसे चढ़ी एसटीएफ के हत्‍थे !


यूपी पुलिस की कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा में एक लड़की अपने ब्रा में ब्‍लूटूथ डिवाइस छुपाकर नकल करती पकड़ी गई । गाजियाबाद के  सीआरएस पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में महिला अभ्यर्थी को एसटीएफ नोएडा ने हाईटेक तरीके से नकल करते पकड़ा है। 

लड़की को परीक्षा केंद्र के बाहर कार में बैठे सॉल्वर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करा रहे थे। युवती ने अपने कपड़ो के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस छिपाया हुआ था। कक्ष निरीक्षक द्वारा शक होने पर युवती की तलाशी लेने पर उसके अंदरुनी वस्त्रों में ब्लूटूथ डिवाइस पाया गया।


रिया चौधरी नाम की यह युवती गाजियाबाद में लोनी की की रहने वाली है। उसको नकल कराने वालों में बुलंदशहर निवासी राजकुमार उर्फ नीटू और मुजफ्फरनगर निवासी गुरबचन शामिल थे। तीनों आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।


परीक्षा केद्रों पर फोन सिग्नल को रोकने के लिए जैमर लगाए गए हैं। इसके बावजूद परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे सॉल्वर जैमर को भेदकर परीक्षा केंद्र के अंदर बैठी युवती काे पेपर सॉल्व करने में मदद कर रहे थे।


पूछताछ में बुलंदशहर जनपद के गांव खंदोई निवासी राजकुमार उर्फ नीटू ने बताया कि वह पेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य है और मुजफ्फरनगर निवासी गुरबचन के साथ मिलकर उसने 10 लाख रुपए में पेपर साल्व करने के लिए रिया चौधरी से सौदा किया था।


पुलिस ने बताया कि राजकुमार के पास से पुलिस का फर्जी पहचान पत्र भी प्राप्त हुआ है। इस संबंध में गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन तीनों पर एनएसए के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ