यूक्रेनी मॉडल ने रूस के चौराहे पर खिंटवाई टॉपलेस तस्‍वीर, भड़के पुतिन ने उठाया ये कदम !

मॉडल ने कर दी ऐसी हरकत ! पुतिन ने डाला मोस्‍ट वांटेड की लिस्‍ट में 



मॉस्को के लाल चौक पर टॉपलेस पोज देने वाली यूक्रेनी मॉडल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निशाने पर आ गई है। 'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार लोलिता बोगदानोवा उर्फ ​​लोला बनी को उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने के बाद रूस की "मोस्ट वांटेड" लिस्ट में डाल दिया गया है। 


यह यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने से पहले 2021 की बात है, जब सेंट बेसिल कैथेड्रल के सामने बोगदानोवा ने टॉपलेस तस्वीरें खिंचवा कर सोशल मीडिया पर डाली थीं। सार्वजनिक स्‍थान पर इस तरह के उत्तेजक फोटो शूट को काफी आपत्तिजनक माना गया था। 


हालांकि बोगदानोवा ने किसी भी अपराध के लिए माफ़ी मांगी थी और दावा किया था कि तस्वीरें वर्षों पहले ली गई थीं। इसके कारण वह गिरफ्तारी से तो बच गई थीं, पर उनका नाम मोस्‍ट वांटेड  लिस्‍ट में डाल दिया गया । 


रूसी गृह मंत्रालय ने आरोपों को स्‍पष्‍ट किए बिना इस बात की पुष्टि की है कि एडल्ट स्टार पर क्रिमिनल आर्टिकल के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है। बोगदानोवा वर्तमान में अमेरिका में रह रही है। अपने सोशल मीडिया पर स्पष्ट रूप से भव्य जीवन शैली को दर्शाती तस्वीरें साझा करती रहती है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ