इलेक्ट्रिक वाहनों के देश में तेजी से बढ़ते चलन के बीच अब पहली बार भारत में सोलर कार आ गई है और यह कार बनाई गई है एक भारतीय कंपनी कार पुणे के स्टार्टअप Vayve Mobility द्वारा।
अपने आप में अनूठी और कई खूबियों वाली इस सोलर कार को “EVA” नाम दिया गया है। EVA एक टू-सीटर स्मार्ट कार है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 250 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
इस कार की छत पर सोलर पैनल लगे हुए हैं, जो कार के बैटरी पैक को चार्ज करते हैं। कार में 14 kWh की बैटरी लगी है, जो घर के साधारण बिजली सॉकेट से 4 घंटे में चार्ज हो जाती है। हालांकि, अगर आप CCS2 चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तो कार सिर्फ 45 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।
EVA में 6kW की दमदार लिक्विड कूल PMSM इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। ये मोटर कार को अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचा सकती है। कार के अन्य फीचर्स में LED हेडलैम्प्स, LED टेललैम्प्स, पैनारोमिक सनरूफ, ड्राइवर एयरबैग आदि शामिल हैं।
इसे बनाने वाली कंपनी Vayve Mobility का कहना है कि वह EVA को 2024 के मध्य में भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना है। कार की कीमत अभी तय नहीं हुई है, लेकिन कंपनी का अनुमान है कि यह 15 लाख रुपये से कम होगी।
EVA की लॉन्चिंग भारत में सोलर कार के उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार भारत को एक स्वच्छ और ऊर्जा कुशल परिवहन प्रणाली की ओर ले जाने में मदद कर सकती है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.