उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस व आईपीएस अधिकारियों से लेकर विभागीय कर्मचारियों तक का स्थानांतरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रतापगढ़ जिले में पांच इंस्पेक्टरों व एक एसओ का तबादला कर दिया गया है।
पुलिस महकमे में फेरबदल की इस कवायद के तहत नगर से लेकर अंचल तक को मथा गया है। अब तक कुंडा के कोतवाल रहे कमलेश कुमार पाल का स्थानांतरण ईओडब्ल्यू उप्र लखनऊ होने पर कार्यमुक्त कर दिया गया।
उनकी जगह नगर कोतवाल रहे सत्येंद्र सिंह अब कुंडा कोतवाल बनाए गए हैं। इंस्पेक्टर नीरज कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक लीलापुर से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजे गए हैं।
अब तक कुंडा के कोतवाल रहे कमलेश कुमार पाल का स्थानांतरण ईओडब्ल्यू उप्र लखनऊ होने पर कार्यमुक्त कर दिया गया। उनकी जगह नगर कोतवाल रहे सत्येंद्र सिंह अब कुंडा कोतवाल बनाए गए हैं।
इंस्पेक्टर नीरज कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक लीलापुर से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजे गए हैं। श्रवण कुमार सिंह को पुष्पराज सिंह की जगह प्रभारी निरीक्षक, मानधाता बनाया गया है। नरेंद्र सिंह अब प्रभारी निरीक्षक लीलापुर होंगे।
उपनिरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष थाना सांगीपुर के रूप में भेजे गए हैं। यहां इसके पहले विवेक मिश्र काम कर रहे थे। एसपी सतपाल अंतिल बताया कि तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है। नई तैनाती पर सबको जल्द से जल्द काम करने को कहा गया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.