छत्तीसगढ़ की राजधानी के तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल में अचानक भगदड़ मच गई। मॉल में घुस आए आतंकवादियों ने शॉपिंग करने आए कई लोगों को बंधक बना लिया। कुछ ही पलों में एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो का एक दस्ता शॉपिंग मॉल में दाखिल हुआ और आतंकियों के खिलाफ दमदार कार्रवाई करते हुए देखते ही देखते बंधक बनाए गए लोगों को आतंकियों के कब्जे से छुड़ा लिया।
कुछ ऐसा ही नज़ारा आज देखने को मिला रायपुर जिले में नेशनल सिक्योरिटी गॉर्ड (एनएसजी) की टीमके तीन दिवस काउंटर टेररिज्म अभ्यास की मॉक ड्रिल के दौरान। यह सुरक्षा अभ्यास नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस, मंत्रालय भवन एवं तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल में किया गया।
रायपुर में एनएसजी के तीन दिवसीय ड्रिल में आज की कार्यवाही का मुख्य फोकस आतंकी हमला होने एवं होस्टेज सिचुएशन से निपटने राज्य पुलिस और एनएसजी की तैयारी को बेहतर बनाने के अभ्यास पर रहा। इस अभ्यास में मुंबई एवं दिल्ली के 150 से अधिक (एन.एस.जी.) ब्लैक कैट कमांडो ने हिस्सा लिया।
इस अभ्यास में राज्य की ओर से रायपुर पुलिस के 200 से अधिक अधिकारी एवं जवान तथा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की दो टीमों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ में इससे पूर्व इस तरह का अभ्यास वर्ष 2017 में किया गया था।
मॉक ड्रिल का मकसद राज्य में आतंकवादी घटना होने पर राज्य की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों एवं एनएसजी कमांडो के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना एवं भविष्य की सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप क्षमता का विस्तार करना था।
अभ्यास के बाद डिब्रिफिंग मीटिंग कर आवश्यक फीडबैक साझा किए गए, जिसमें खामियों और खूबियों पर चर्चा करेने के साथ ही भविष्य की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। मॉक ड्रिल का वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इसके बार जो पहला रिडायरेक्ट लिंक आएगा उस पर क्लिक करने से वीडियो प्ले हो जाएगा।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.