मुम्बई के मीरा रोड गोल्डन नेस्ट के पास आजाद नगर झुग्गी बस्ती में बुधवार की सुबह-सुबह भयंकर आग लग गई है। अगलगी की ये घटना आज सुबह लगभग 6 बजे के करीब हुई। इसकी चपेट में आकर दर्जनों झुग्गियां और मकान स्वाहा हो गए। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
आग लगने के बाद झोपड़ियों में रहने वाले और इलाके के अन्य निवासी अपने घरों से बाहर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि स्लम कॉलोनी में घरों के साथ कई दुकानें भी हैं, जिनको नुकसान होने की संभावना है।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां आग पर काबू पाने मौके पर पहुंचीं, लेकिन तबतक आग बेकाबू हो चुकी थी। आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मचारी घायल हुआ है, उसका इलाज किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
मीरा रोड फायर ब्रिगेड के अनुसार, झुग्गी बस्ती में भड़क रही आग की लपटों पर काबू पाने के लिए कुल 24 दमकल गाडि़यों को भेजा गया। वहीं, घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य की देखरेख कर रहे मीरा-भयंदर नगर निगम (एमबीएमसी) के आयुक्त संजय काटकर ने कहा, “मीरा-भयंदर नगर निगम आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहा है। कुल 24 टीमें मौके पर हैं उम्मीद है कि एक घंटे में आग पर काबू पा लिया जाएगा।'

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.