अपने ही बेटे के साथ लेस्बियन मां ने की ऐसी दरिंदगी, कांप जाएगी रूह : कुत्‍ते ने खोला राज़ !


पश्चिम बंगाल के हुगली में एक लेस्बियन मां ने अपनी काली करतूतों को छिपाने के लिए अपने ही सगे बेटे का इस बेरहमी से कत्‍ल कर दिया जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। 


अपनी लेस्बियन सहेली के साथ मिलकर महिला ने अपने 8 साल के बच्चे का पहले चेहरा कुचला फिर चाकू से उसके दोनों हाथ काट दिए। बच्‍चे का कसूर महज इतना था कि उसने गलती से इन दोनों को संबंध बनाते देख लिया था। 


इसके बाद दोनों ने इस डर से बच्‍चे का कत्‍ल कर दिया कि कहीं इनके संबंधों का राज न खुल जाए। हालांकि महिला का पति दोनों के रिश्‍तों के बारे में पहले से जानता था।  पुलिस ने जब बच्चे के शव को बरामद किया तो वह काफी क्षत-विक्षत हालत में मिला। उसके हाथ की कलाई कटी थी, शरीर पर कई चोट के निशान थे। 


घटना के चार दिन बाद जो खुलासा हुआ कि मां ने ही बच्चे की हत्या की थी और चार दिनों तक पुलिस को बरगलाने के लिए वह खुद रोने और दुखी होने का नाटक करती रही। मामला हुगली जिले के कोन्नगर इलाके का है। जहां बीते शुक्रवार पुलिस को 8 साल के स्नेहांग्शु शर्मा की लाश मिली थी। पुलिस ने चार दिन बाद बच्चे की मां शांता शर्मा और उसकी लेस्बियन पार्टनर इशरत परवीन को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस का दावा है कि दोनों महिलाओं ने अपने रोमांटिक रिश्ते स्वीकार किए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे ने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और उन्हें डर था कि बच्चा उनके लेस्बियन होने का राज सबके सामने न खोल दे।


दोनों ने कक्षा 4 में पढ़ने वाले 8 साल के मासूम बच्‍चे पर सब्जी के चाकू से वार किया । उसके सिर पर बार-बार लोहे की छड़ से वार किया गया और पत्थर की मूर्ति से उसका चेहरा कुचल दिया गया था। उसके हाथ भी काट दिए गए थे। 


इसके बाद परिवार के किसी सदस्य या उसके किसी परिचित द्वारा हत्‍या किए जाने की आशंका जताते हुए बाद बच्चे की मां शांता शर्मा तीन दिन तक बिलख-बिलख कर रोने और बच्‍चे की मौत से दुखी होने का नाटक किया। 


मामला संदेहजनक लगने पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता से चंदेरनगर कमिश्नरेट की एक टीम ने इसकी जांच की। पूर्व कनईपुर पंचायत प्रधान अचलाल यादव ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे। फुटेज का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने स्नेहांग्शु के पिता पंकज और मां शांता को पूछताछ के लिए बुलाया। 


पुलिस ने बताया कि शांता ने लगातार पूछताछ के बाद खुलासा किया कि वह और इशरत एक भावनात्मक और यौन संबंध में शामिल थीं। शुक्रवार को, स्नेहांग्शु ने उन्हें एक अंतरंग स्थिति में देखा, इसलिए उन्होंने उसे मारने का फैसला किया।


पुलिस को सारे घटनाक्रम पर शक इस बात को लेकर हुआ कि घर में एक कुत्ता भी था, जो किसी भी अजनबी को देखते ही भौंकने लगता था, लेकिन हैरानी की बात ये थी कि घर में बच्‍चे का इतनी बेरहमी से कत्ल हुआ फिर भी कुत्ते को एक बार भी किसी ने भौंकते हुए नहीं सुना। इसके अलावा घर का सारा सामान भी अपनी जगह जस का तस रखा था। कुछ इन्हीं सवालों के साथ पुलिस ने इशरत से सवाल जवाब शुरू किया तो इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ