केंद्रीय चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। वोटर लिस्ट निर्वाचन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने से रह गया है, तो अभी उसके पास मौका है।
आगामी लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2024 ) की अधिसूचना जारी होने से पहले वह ऑनलाइन फार्म छह भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकता है। इस प्रक्रिया को घरबैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जरूरी दस्तावेज अपलोड करके किया जा सकता है।
इसके अलावा यदि मतदाता सूची में किसी का नाम गलत है या अन्य गलती है, तो फार्म आठ भर कर उसे सुधरवाया जा सकता है। इसके अलावा परिवार में किसी मतदाता का निधन हो चुका है और नाम मतदाता सूची हटवाना है तो फार्म सात भरकर नाम कटवाया जा सकता है।
इन सभीा कामों के लिए ऑनलाइन सुविधा मौजूद है। मतदाता www.voter.eci.gov.in वेबसाइट पर या वोटर हेल्पलाइन एप अपने स्मार्ट मोबाइल में डाउनलोड कर मतादाता सूची में नाम शामिल, संशोधन और वोटर लिस्ट से नाम हटवा सकते हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए मतदाता सूची में वोटर का नाम होना अनिवार्य है। अगर 18 वर्ष की आयु होने के बावजूद मतदाता सूची में नाम नहीं दर्ज हुआ है, तो इसे ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये दर्ज करवाया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.