भांजे को मामी से हुआ प्यार, तो दोस्तों के साथ मिलकर कर दी मामा की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा


अंधा प्‍यार न तो उम्र और रिश्‍तों की सीमाएं देखता है, न सही-गलत की राह। मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्‍तों को तार-तार करने वाला ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहा भांजे को अपनी मामी से प्यार हो गया, तो मामी के प्‍या में प्यार में भांजे ने दोस्तों के साथ मिलकर मामा की बेरहमी से हत्या कर दी.

पुलिस ने इस मामले में भांजे समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र विदुर नगर में रहने वाले रूपसिंह राठौर की पत्नी पूजा और भांजे शुभम (22) के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 


शुभम और पूजा के अवैध सम्बन्ध के बारे में रूपसिंह राठौर को पता चल गया था. जिसके बाद रूपसिंह ने दोनों को इससे बाज न आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. इसके शुभम और पूजा ने रूपसिंह के मर्डर का प्लान बनाया. 


इसमें शुभम के चार दोस्त भी शामिल थे. उन्होंने पहले तकिए से मुंह दबाकर हत्या की फिर सिर में पत्थर मारा. उसके बाद हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए एक्टिवा सहित शव को नाले में फेंक दिया.


शक होने पर पुलिस ने मृतक की पत्‍नी पूजा से पूछताछ की तो इस मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद  पुलिस ने इस मामले में भांजे समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ